दुर्गा पूजा : बुलडोजर पर सवार दिखी मां दुर्गा….अनोखा है ये पूजा पंडाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में शारदीय नवरात्रि पर 121 जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सुशोभित हैं। इन पंडालों में आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की गईं। वहीं लखनऊ के कैंट क्षेत्र में सजा पंडाल इस समय सुर्खियों में हैं। इस वजह है कि यह इस पंडाल में आदि शक्ति अपने शेर के साथ बुलडोजर …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में शारदीय नवरात्रि पर 121 जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सुशोभित हैं। इन पंडालों में आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की गईं। वहीं लखनऊ के कैंट क्षेत्र में सजा पंडाल इस समय सुर्खियों में हैं। इस वजह है कि यह इस पंडाल में आदि शक्ति अपने शेर के साथ बुलडोजर पर सवार हैं। इस पंडाल की तरफ जाने वाले सभी मार्गों में ऐसे बोर्ड चस्पा किए गए है। जो श्रृद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। पंडाल के भीतर भी जगह-जगह ऐसे कटआउट लगाए गए हैं। इन कटआउट को “बुल्डोजरास्त्र” का नाम दिया गया है।

आपको बता दें कि पंडाल में लगे कटआउट में आदि शक्ति बुलडोजर पर सवार हैं। इस पर यह भी लिखा है कि माता का नवीनतम दिव्यास्ती कलयुगी राक्षसों का दमन करने हेतु है। इसमें बुलडोजर को न्याय का प्रतीक चिन्ह बताया गया है। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार जरायम की दुनिया से जुड़े माफियाओं की अवैध बिल्डिंग को जमींदोज करने के लिए बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई कर रही है।

कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति के मीडिया सचिव निहार डे के मुताबिक, समय के साथ अस्त्र-शस्त्र बदलते आए है। वर्तमान समय में न्याय का प्रतीक बुलडोजर है। जिनका उपयोग बड़े माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ किया जा रह है। पूजा सीमित के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष एसएन पाल ने बताया कि राक्षसों का संहार करने के लिए आदिशक्ति अपने शस्त्रों का उपयोग करती हैं। अब माता का बुलडोजर सभी को न्याय दिलाएगा।

यह भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा : राजधानी में 121 स्थानों पर सुशोभित होगें पंडाल, 12 सौ पुलिसकर्मी तैनात

संबंधित समाचार