देश में कोरोना रिकवरी दर 61.53 प्रतिशत
नई दिल्ली। देश में इस समय कोरोना संक्रमण के 2,64,944 सक्रिय मामले हैं और 4,56,830 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, तथा मरीजों के ठीक होेेने की दर बढ़कर 61.53 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,833 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों का फासला …
नई दिल्ली। देश में इस समय कोरोना संक्रमण के 2,64,944 सक्रिय मामले हैं और 4,56,830 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, तथा मरीजों के ठीक होेेने की दर बढ़कर 61.53 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,833 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों का फासला बढ़कर अब 1,91,886 हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के संबंधित विभिन्न आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के केंद्र और राज्य सरकारों के सम्मिलित प्रयास रंग ला रहे हैं, जिससे देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 61.53 प्रतिशत हो गयी है।
कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण की जांच और उपचार के बेहतर प्रबंधन के लिए जांच करने वाले लैब की संख्या में बढ़ोत्तरी तथा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे के मजबूत प्रयासों से देश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है।
कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच सुविधा उपलब्ध कराने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या भी लगातार बढ़कर 1,119 हो गयी है।
इन सभी प्रयोगशालाओं ने मिलकर अब तक 1,04,73,771 नमूनों की जांच की है। पिछले 24 घंटे में 324 निजी लैब ने 53,000 से अधिक नमूनों की जांच की है। प्रति दस लाख आबादी में 7,180 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण जांच हुई है।
