केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने तपेदिक के 5000 मरीजों के उपचार की ली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत उन्होंने महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अपने भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में तपेदिक के 5000 मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी ली है। यह योजना नौ सितंबर को शुरू की गयी थी, जिसमें व्यक्ति, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं संगठन तपेदिक मरीजों के …

ठाणे। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत उन्होंने महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अपने भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में तपेदिक के 5000 मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी ली है। यह योजना नौ सितंबर को शुरू की गयी थी, जिसमें व्यक्ति, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं संगठन तपेदिक मरीजों के इलाज एवं उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे पंजाब के मुख्यमंत्री, कही ये बड़ी बात

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यहां मुझे स्वास्थ्य विभाग से पता चला है कि कल्याण पश्चिम, ठाणे ग्रामीण, भिवंडी और बदलापुर क्षेत्र में तपेदिक के 5000 मरीज हैं। मैंने उनसभी के उपचार की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया है। मेरा इरादा भिवंडी निर्वाचन क्षेत्र को तपेदिक मुक्त बनाना है।’

उन्होंने कहा, ‘(मरीजों को) गोद लेना छह महीने के लिए है और प्रति मरीज प्रति माह 600 रुपये का खर्च होगा। उन्हें किट्स और सरकारी दवाइयां दी जाएंगी। जो लोग इस योजना के तहत मरीजों को गोद लेने में समर्थ हैं, उन्हें इसे सफल बनाने के लिए ऐसा करना चाहिए।’

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति दो दिन की यात्रा पर कल जाएंगी गुजरात, इन परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास और उद्घाटन

संबंधित समाचार