आगरा: दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक बिजली गुल होने से मची भगदड़, गर्भवती महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा पंडाल में बिजली खराब होने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला गिर गई। भीड़ में दबने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा एत्मादुद्दौला के प्रकाश नगर इलाके …

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा पंडाल में बिजली खराब होने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक महिला गिर गई। भीड़ में दबने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा एत्मादुद्दौला के प्रकाश नगर इलाके की है जहां रविवार की रात एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक बिजली खराब होने से भगदड़ मच गई।

कई लोग पंडाल में मौजूद सात माह की गर्भवती पायल(30) के ऊपर गिर पड़े। वह बुरी तरह चीखी। भीड़ हटने के बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। उसकी हालत देखकर लोग घबरा गए। परिजन पायल को हॉस्पिटल लेकर भागे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पायल के परिजनों ने बताया कि पंडाल में लाइट खराबी आने पर गई थी। तेज आवाज भी हुई थी। इसी वजह से लोग घबरा गए थे। भगदड़ मच गई। पायल के परिजन और बस्ती वाले मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-भदोही दुर्गा पूजा पंडाल में आग से पांच की मौत, 64 लोग झुलसे, सीएम योगी ने जताया दुख

संबंधित समाचार