Video : गजब! मैदान में घुसा सांप, 10 मिनट रुका रहा भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (2 अक्टूबर) को गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। भारतीय टीम ने यहां पर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन इस मैच में तो गजब ही हो गया। जब टीम इंडिया की पारी का 8वां ओवर चल रहा था, उस वक्त मैदान में सांप आ गया जिसकी …

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (2 अक्टूबर) को गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। भारतीय टीम ने यहां पर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन इस मैच में तो गजब ही हो गया। जब टीम इंडिया की पारी का 8वां ओवर चल रहा था, उस वक्त मैदान में सांप आ गया जिसकी वजह से खेल रोकना पड़ा। इस दौरान मैदानकर्मियों ने सफलतापूर्वक सांप पकड़ लिया। राहत की बात यह भी रही की इस घटना में सभी खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित रहे और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल बैटिंग कर रहे थे, उस वक्त मैदान में सांप की एंट्री हुई। हर कोई यहां पर हैरान रह गया और चौकन्ना होकर सांप को देखने लगा। इस बीच ग्राउंड स्टाफ दौड़े हुए मैदान में आए और सांप को पकड़कर बाहर ले जाया गया। करीब 10 मिनट तक खेल रुका रहा, जिसके बाद फिर से मैच को शुरू किया गया।

वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी मज़े लेने लगे। क्योंकि इस तरह की घटना तो पहली बार ही देखने को मिली है। फैंस ने यहां अलग-अलग रिएक्शन दिए और कहा कि सांप की वजह से पहली बार ही कोई मैच रुका है।

रोहित-राहुल की ताबड़तोड़ बैटिंग
टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। टीम के लिए रोहित और राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने आते ही आतिशबाजी शुरू कर दी और बाउंड्रियों में बात करने लगे। राहुल खास तौर पर ज्यादा आक्रामक थे और उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में फिफ्टी जमाकर आलोचकों को जवाब दे दिया। दोनों ने सिर्फ 59 गेंदों में 96 रनों की साझेदारी की। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाकर बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता का परिचय दिया और भारत ने तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें : ‘डेथ ओवरों में गेंदबाजी-बल्लेबाजी करना बेहद कठिन, हमें सुधार करना होगा’, संघर्ष को लेकर चिंतित नहीं रोहित शर्मा

संबंधित समाचार