रायबरेली: सरेनी के पलटी खेड़ा गांव में एक घर से चोरों ने पार किया नकदी समेत पच्चीस लाख का सामान
रायबरेली। रविवार की रात चोरों ने सरेनी थाना क्षेत्र के पलटीखेड़ा गांव में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर घर से साढ़े चार लाख रुपए नगद समेत कुल पच्चीस लाख रुपए का माल उठा ले गए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के रहने …
रायबरेली। रविवार की रात चोरों ने सरेनी थाना क्षेत्र के पलटीखेड़ा गांव में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर घर से साढ़े चार लाख रुपए नगद समेत कुल पच्चीस लाख रुपए का माल उठा ले गए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के रहने वाले श्याम शंकर शुक्ल के घर में रविवार की रात चोर छत के माध्यम से घर में घुस गए। चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और फिर एक बक्शा उठा ले गए।
गांव से थोड़ी दूर जाकर बक्से का ताला तोड़ा और उसमे रखे साढ़े चार लाख रुपए नगद और करीब बीस लाख पचास हजार रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए है। सोमवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ देखकर दंग रह गए। उसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई । परिजनों ने बताया कि बक्से में नगदी के अलावा बड़ी मात्रा में आभूषण रखे हुए थे। खास बात यह है कि चोर केवल उसी बक्से को ले गए हैं, जिसमे आभूषण और नगदी थी।
जबकि उसी कमरे में रखे अन्य बक्सों में कपड़े रखे हुए थे , चोरों ने उसे सामान्य रूप से खंगाला और उन्हें यथावत छोड़ दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घ्यान स्थल की छानबीन की है। गांव से बाहर चोरों द्वारा ताला तोड़कर फेंके गए बक्से में केवल आभूषणों के खाली डिब्बे मिले है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।
अब तक हो चुकी है पचास लाख की चोरियां
सरेनी क्षेत्र में इस समय चोरों ने पुलिस की सारी चौकसी की धज्जियां उड़ा दी है। बीते एक माह में कई स्थानों पर चोरी करके चोरों ने करीब पचास लाख रूपए का माल पार कर दिया है , किंतु आजतक पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। चोरों ने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने ऐसी चुनौती पेश की है कि पुलिस पस्त नजर आ रही है। एक सितंबर को रसूलपुर गांव के सुरेंद्र भारद्वाज , एक अक्तूबर को रमईपुर और गोविंद पुर के पंचायत घर में हुई चोरी की घटना से पुलिस उबर नहीं पाई थी कि पलटीखेड़ा गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: चोरी के आरोप में किशोर को बनाया बंधक, जहर खाकर दी जान
