हमीरपुर: मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया किशोरी के अपहरण का मामला, जानें पूरा मामला
हमीरपुर। जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म करने के व धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से रविवार रात करीब दो बजे किशोरी का गांव के लोगों ने अपहरण कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया गया है। पीड़िता ने बताया कि …
हमीरपुर। जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म करने के व धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से रविवार रात करीब दो बजे किशोरी का गांव के लोगों ने अपहरण कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया गया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव निवासी मासूम नाम के युवक ने अपने भाई कय्यूम और सहयोगी तनूजा के सहयोग से रात करीब दो बजे बहला फुसला कर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से अपहरण कर लिया हैं। साथ ही घर में रखे 80 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपए के जेवरात भी ले गए हैं। महिला ने कहा कि इस मामले में जब उसने मासूम के पिता से शिकायत की तो उल्टा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि यह लोग दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जो उसकी नाबालिग लड़की के साथ कुछ भी कर सकते हैं।
सीओ विवेक कुमार यादव ने कहा कि मासूम और भाई कय्यूम, मजीद,भक्खू व तनूजा को गाली-गलौज और धमकाने पर धारा 363, 366, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया किशोरी और मुख्य आरोपी मासूम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: होमगार्ड पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने दी तहरीर
