Video : लीजेंड्स लीग में बवाल, मैच के दौरान आपस में भिड़े मिशेल जॉनसन-युसूफ पठान, धक्कामुक्की भी हुई
नई दिल्ली। लीजेंड्स क्रिकेट लीग के क्वालिफायर मुकाबले में भिलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स की टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने रविवार को चार विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन, मैच के दौरान भीलवाड़ा किंग्स के ऑलराउंडर युसूफ पठान और इंडिया कैपिटल्स के तेज गेंदबाज …
नई दिल्ली। लीजेंड्स क्रिकेट लीग के क्वालिफायर मुकाबले में भिलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स की टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने रविवार को चार विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन, मैच के दौरान भीलवाड़ा किंग्स के ऑलराउंडर युसूफ पठान और इंडिया कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि मैदान पर ही धक्का-मुक्की हो गई और बाद में अंपायर्स और अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। अब इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#ICYMI: Things got really heated in @llct20 between Yusuf Pathan and Mitchell Johnson. ? pic.twitter.com/4EnwxlOg5P
— Nikhil ? (@CricCrazyNIKS) October 2, 2022
भिलवाड़ा किंग्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान मिचेल जॉनसन ने युसूफ पठान को कुछ कहा, जिसके बाद युसूफ ने जवाब दिया। दोनों के बीच इस दौरान तीखी कहासुनी हुई, लेकिन हद तो तब हो गई जब मिचेल जॉनसन ने युसूफ पठान को धक्का दे दिया। इसके बाद बाकी खिलाड़ी और अंपायर आए और बीच-बचाव किया। रिपोर्ट के मुताबिक, लीजेंड्स क्रिकेट लीग के ऑर्गनाइजर्स काफी नाराज हैं। माना जा रहा है कि मिचेल जॉनसन पर एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है, क्योंकि वह हाथापाई पर उतर आए थे और यह आईसीसी नियमों के खिलाफ है।

आपको बता दें कि लीजेंड्स क्रिकेट लीग के अभी क्वालिफायर मुकाबले चल रहे हैं। इंडिया कैपिटल्स फाइनल में पहुंच गई है और तीन अक्टूबर को गुजरात जायंट्स और भिलवाड़ा किंग्स में एलिमिनेटर मैच होना है। जो टीम यह मैच जीतेगी, उसका मुकाबला फाइनल में इंडिया कैपिटल्स से पांच अक्टूबर को होगा।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बाल यौन शोषण मामले में मांगी माफी, कहा- बोर्ड पीड़ितों की करेगा मदद
