पापा कहते थे बड़ा नाम करेगा! पिता के बाद अब बेटे को मिला नोबेल पुरस्कार, मेडिसिन फील्ड में किया कमाल
स्वीडन वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन क्षेत्र में 2022 के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पिता Sune K. Bergström को भी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये भी पढ़ें:-दक्षिण अफ्रीका में गांधी जयंती पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, भारतीय और फ्रांसीसी ने कार्यक्रम …
स्वीडन वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन क्षेत्र में 2022 के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पिता Sune K. Bergström को भी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें:-दक्षिण अफ्रीका में गांधी जयंती पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, भारतीय और फ्रांसीसी ने कार्यक्रम का आयोजन
स्वंते पाबो को क्यों मिला नोबेल
नोबेल पुरस्कार के ऐलान की शुरूआत सोमवार से कर दी गई। साल 2022 का पहले नोबेल पुरस्कार की घोषणा फिजियोलॉजी/ मेडिसिन के लिए की गई। जो इस बार स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को दिया गया। उन्होंने मानव विकास के जीनोम को लेकर खोज की है, जिसके लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वंते पाबो का नाम डीएनए को लेकर चल रही रिसर्च को लेकर भी चर्चित है।
स्वंते पाबो के पिता को भी मिल चुका है नाबेल पुरस्कार
स्वंते पाबो स्वीडन के स्कॉटहोम के ही रहने वाले हैं, उनके पिता Sune K. Bergström बायौकैमिस्ट थे। स्वंते पाबो के पिता को साल 1982 में साझा नोबेल पुरस्कार दिया गया था। Sune K. Bergström को फिजियोलॉजी/ मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। Bergström का 15 अगस्त 2004 में निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें:-Nobel Prize 2022 का ऐलान, मेडिसीन के लिए स्वैंते पैबो को मिला नोबेल पुरस्कार
