बरेली: SP कार्यालय में हवन का आयोजन, मुलायम सिंह की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका …

बरेली, अमृत विचार। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में खेली गई बृज की लट्ठमार होली, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रहीं मौजूद

इधर बरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया। मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर सभी समाजवादी नेता और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर दीर्घायु की कामना की। आयोजन में निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, रविंदर यादव, मोहित भारद्वाज, द्रोण कश्यप, सोनू कश्यप, गजेंद्र कुर्मी मुकेश, ओमपाल यादव  और दिनेश यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: यहां इलाज कराओगे तो मरीज से हाथ धो बैठोगे, जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज को किया प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर

संबंधित समाचार