दुस्साहस : दुर्गा पूजा पंडाल में शोहदे ने की छेड़खानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई । रेलवे गंज इलाके में दुर्गा पंडाल के अंदर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे शोहदे को मौजूद लोगों ने घेरकर दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने शोहदे की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि सोमवार को रेलवेगंज क्षेत्र में तमाम महिलाएं दुर्गा पूजा पंडाल में …

अमृत विचार, हरदोई । रेलवे गंज इलाके में दुर्गा पंडाल के अंदर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे शोहदे को मौजूद लोगों ने घेरकर दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने शोहदे की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

बता दें कि सोमवार को रेलवेगंज क्षेत्र में तमाम महिलाएं दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद थी। इस बीच एक शोहदा वहां पहुंचा और भक्तिरस में लीन महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। इसी बीच अन्य श्रद्धालुओं की नजर शोहदे पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने उसकी हरकत का विरोध किया तो वह उनसे उलझ पड़ा।

जिस पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस बीच कुछ लोगों ने उस ऊपर अपना हाथ भी साफ कर लिया। हालांकि इस घटना से पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : परीक्षा में चेकिंग के बहाने क्लास में छात्रा से छेड़खानी

संबंधित समाचार