बहराइच: 20 दिन से अंधेरे में डूबी ढाई हजार की आबादी, शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
बहराइच। जिले के तेजवापुर विकास खंड के ग्राम खालेपुरवा में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 20 दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अवर अभियंता से की, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे ढाई हजार की आबादी अंधेरे में है। प्रदेश सरकार ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर 24 घंटे में बदले जाने का …
बहराइच। जिले के तेजवापुर विकास खंड के ग्राम खालेपुरवा में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 20 दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अवर अभियंता से की, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे ढाई हजार की आबादी अंधेरे में है। प्रदेश सरकार ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर 24 घंटे में बदले जाने का निर्देश दिया है।
लेकिन बिजली विभाग के लिए यह आदेश बेमानी है। तेजवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत माफिकपुर के मजरा खालेपुरवा में 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से ढाई हजार की आबादी को बिजली सप्लाई दी जाती है। गांव निवासी रामकुमार, शांति देवी, संजय कुमार आदि ने बताया कि 20 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था।
इसकी शिकायत बलवापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन शिकायत सुनने के बाद से अवर अभियंता फोन नहीं उठा रहे हैं। एसडीओ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे दुर्गा पूजा समेत अन्य त्योहार अंधेरे में बीत रहा है। सभी ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग एक्सईएन से की है।
यह भी पढ़ें:-योगी सरकार ने किए दो आईपीएस व दो पीपीएस अफसरों के तबादले
