अलीगढ़: ब्लाक में समूह सखियों को बांटी गई जल गुणवत्ता किट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अलीगढ़। विकास खण्ड कार्यालय पर जल जीवन मिशन- हर घर जल के अंतर्गत एफडीके के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच परीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि रेशम पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में समूह सखियों ने किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच करके दिखाई। इस दौरान …

अमृत विचार, अलीगढ़। विकास खण्ड कार्यालय पर जल जीवन मिशन- हर घर जल के अंतर्गत एफडीके के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच परीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि रेशम पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में समूह सखियों ने किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच करके दिखाई।

इस दौरान विकास खंड अधिकारी राकेश निराला ने कहा कि मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर को स्वच्छ जल मुहैया कराना है। समूह सखी घर-घर जाकर किट के माध्यम से पेयजल की जांच करेंगी। इस मौके पर एलडीबी चेयरमैन हृदेश चौहान, एनआरएलएम प्रबंधक राहुल शर्मा, राहुल यादव, चन्द्रवीर सिंह, चांद मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें… अलीगढ़ः 150 बच्चों को जबरन वैक्सीन लगाने का मामला, 50 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

संबंधित समाचार