अयोध्या: शौच को गया किसान आया ट्रेन की चपेट में, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मंगलवार की भोर शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गया एक किसान उधर से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। बुजुर्ग किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र …

अयोध्या। मंगलवार की भोर शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गया एक किसान उधर से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। बुजुर्ग किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।

बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का रहने वाला किसान 52 वर्षीय राम तीरथ पासी पुत्र ननकू भोर में लगभग 5 बजे शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर सलारपुर रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कैंट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। परिवारीजनों ने जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार किया है। कैंट थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि हादसे में एक किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-सीएम मान की किसानों को सौगात, अब गन्ना उत्पादकों को 380 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत

संबंधित समाचार