अयोध्या: पांच दिन पूर्व घर से चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
अयोध्या। महाराजगंज थाना पुलिस ने पांच दिन पूर्व घर के सामने खड़ी बाइक के गायब होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया है। मंगलवार को सीओ सदर एसके गौतम ने बताया कि 28 सितंबर की रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी मनोज सिंह …
अयोध्या। महाराजगंज थाना पुलिस ने पांच दिन पूर्व घर के सामने खड़ी बाइक के गायब होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया है। मंगलवार को सीओ सदर एसके गौतम ने बताया कि 28 सितंबर की रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी मनोज सिंह की बाइक उनके घर के सामने से गायब हो गई थी। अगले दिन उन्होंने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था।
तहकीकात में जुटी पुलिस ने आज सुबह जरही तिराहा से पीड़ित वाहन मालिक के गांव निवासी 22 वर्षीय प्रिंस सिंह तथा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मुरीदपुर निवासी 19 वर्षीय सर्वेश मौर्य को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराई गई बाइक बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों का दर्ज मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ाते हुए चालान किया है।
यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में अवैध असलहे के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
