बांदा: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर जन्मी 11 कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव
बांदा, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुआ नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का दौर महानवमी के दिन भी जारी रहा। महानवमी के दिन जिला महिला अस्पताल में जन्मी 11 कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के सांई दरबार रेस्टोरेंट एंड वैष्णवी ब्रेकर्स में नवेली बुंदेली केक का लोकार्पण किया और शहर …
बांदा, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुआ नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का दौर महानवमी के दिन भी जारी रहा। महानवमी के दिन जिला महिला अस्पताल में जन्मी 11 कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के सांई दरबार रेस्टोरेंट एंड वैष्णवी ब्रेकर्स में नवेली बुंदेली केक का लोकार्पण किया और शहर के प्रमुख चिकित्सकों, वरिष्ठ पत्रकारों के साथ जन्मदिन का केक काटा, जबकि जिला अस्पताल के नवीन भवन में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भी कन्याओं का जन्म दिन मनाकर खुशी जताई।
नवजात बच्चियों की माताओं को डीएम व अतिथियों ने जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपहार भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से आज तक 75 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया है, यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। बताया कि 25 दिसंबर 2021 से लेकर अब तक कुल 11108 कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया जा चुका है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बीके सिंह बड़े भइया, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, बबेरू ब्लाक प्रमुख गंगापाल पटेल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-ट्रैफिक डायवर्जन : मूर्ति विसर्जन और आठवीं रवि-उल-अव्वल पर उठेगा जुलूस
