डिंपल और अखिलेश अस्पताल में मौजूद, मुलायम सिंह की हालत अभी स्थिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह का इलाज मेदांता के आईसीयू में जारी है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के कई लोग अभी उनके साथ में ही है। मंगलवार को अखिलेश यादव और डिंपल यादव पूरे दिन …

लखनऊ, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह का इलाज मेदांता के आईसीयू में जारी है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के कई लोग अभी उनके साथ में ही है।

मंगलवार को अखिलेश यादव और डिंपल यादव पूरे दिन मुलायम सिंह की देखभाल में लगे रहे। इसके साथ ही वो पार्टी के बड़े नेताओं और खानदान के अन्य लोगों को नेता जी का हाल भी बताते रहे।

बताते चलें कि यूपी के इटावा जिले में स्थित मुलायम के पैतृक गांव सैफई, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, लखनऊ से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक सपा समर्थकों के फोन पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए आ रहे हैं। अब तक दर्जनों नेता उनका हाल जानने गुरुग्राम मेदांता आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें-गुजरात को मुफ्त बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है, भाजपा दिल्ली में इसे रोकना चाहती है: केजरीवाल

संबंधित समाचार