हमीरपुर : सड़क दुर्घटनाओं में युवा वैज्ञानिक समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर । सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में युवा वैज्ञानिक सहित दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार को पहली घटना छानी मार्ग में इंगोहटा के पास हुई। बाइक सवार गौरव सिंह निवासी रुरीपारा को …

अमृत विचार, हमीरपुर । सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में युवा वैज्ञानिक सहित दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।

मंगलवार को पहली घटना छानी मार्ग में इंगोहटा के पास हुई। बाइक सवार गौरव सिंह निवासी रुरीपारा को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में गौरव सिंह को गंभीर चोटें लगीं। प्राथमिक उपचार के बाद इसको सदर अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना नेशनल हाईवे में फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी के समीप हुई।

हाईवे किनारे पड़ी बालू में इंगोहटा निवासी साइंटिस्ट अमन धुरिया की बाइक फिसल गई। इस घटना में यह युवा वैज्ञानिक घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद इसको घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार