बरेली: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवक निकालेंगे पथ संचलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। विजयदशमी के मौके पर बुधवार को स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस मनाएंगे। इस मौके पर संघ की ओर से 12 नगरों में पथ संचलन निकाला जाएगा। बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। संघ ने बरेली शहर को 12 नगरों में विभाजित किया है। इन नगरों में नियमित शाखाएं लगती …

बरेली अमृत विचार। विजयदशमी के मौके पर बुधवार को स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस मनाएंगे। इस मौके पर संघ की ओर से 12 नगरों में पथ संचलन निकाला जाएगा। बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। संघ ने बरेली शहर को 12 नगरों में विभाजित किया है। इन नगरों में नियमित शाखाएं लगती हैं। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पथ संचलन निकाला जाएगा। संघ की ग्रामीण क्षेत्रों में भी शाखाएं लगनी शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें – बरेली: रामलीला में 55 फीट ऊंचा रावण का जलेगा पुतला

संबंधित समाचार