कानपुर : कैबिनेट मंत्री रहीं प्रेमलता कटियार की रिश्तेदार हैं किशोरियां, विधायक नीलिमा कटियार ने घाट पहुंच बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बिल्हौर/ कानपुर। बिल्हौर के अरौल में कोठी घाट पर दो युवक और चार किशोरियों के डूबने के बाद कोहराम मचा है। एक युवक की मौत हो गई जबकि युवक व चार किशोरियों की तलाश अभी भी जारी है। डूबने वालों में दो किशोरियां पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार की रिश्तेदार हैं। घटना के …

अमृत विचार, बिल्हौर/ कानपुर। बिल्हौर के अरौल में कोठी घाट पर दो युवक और चार किशोरियों के डूबने के बाद कोहराम मचा है। एक युवक की मौत हो गई जबकि युवक व चार किशोरियों की तलाश अभी भी जारी है। डूबने वालों में दो किशोरियां पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार की रिश्तेदार हैं। घटना के बाद पूर्व मंत्री एवं कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार पहुंचीं और स्वजन को ढांढस बंधाया।

गंगा में डूबने वाली अनुष्का और अंशिका पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार की बहन की पौत्रियां हैं, जो कल्याणपुर बैरी में परिवार के साथ रह रही हैं। मूल रूप से अरौल के बगुलिहाई गांव निवासी प्रेमलता कटियार की बहन स्नेह लता कटियार का बेटा विनय, पत्नी रुचि व दो बेटियां अनुष्का, अंशिका के साथ कल्याणपुर बैरी खेड़ा में रहते थे।

चार वर्ष पहले विनय की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, इसके बाद से रुचि काकादेव में कोचिंग पढ़ाकर दोनों बेटियों का गुजर बसर कर रहीं थी। अनुष्का बिठूर रोड स्थित मंटोरा पब्लिक स्कूल में नौंवीं की छात्रा थी जबकि उसकी बहन अंशिका कक्षा सात में पढ़ती थी। वह अरौल के बरंडा गांव में रहने वाली सगे भाई संदीप कटियार की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के उद्धाटन पर रुचि दोनों पुत्रियों को लेकर पहुंची थीं।

मंगलवार सभी लोग कोठी घाट गए थे, जहां नहाने के दौरान हादसा हो गया। हादसे की जानकारी के बाद पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार की बेटी कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार भी घाट पर पहुंचीं और रुचि समेत स्वजन को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें:- कानपुर: कोठी घाट पर मचा कोहराम, बदहवाश हो गए परिजन, यहां देखें पूरा घटनाक्रम

संबंधित समाचार