बरेली: सड़कों से मिटी जेब्रा क्रॉसिंग, हादसों की ओर बढ़ रहे कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर सड़कों से जेब्रा काॅसिंग मिट गई है। कहीं तो जेब्रा क्रासिंग है ही नहीं और जहां है तो वहां धुंधली है और चालक भी वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे …

बरेली, अमृत विचार। शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर सड़कों से जेब्रा काॅसिंग मिट गई है। कहीं तो जेब्रा क्रासिंग है ही नहीं और जहां है तो वहां धुंधली है और चालक भी वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सेटेलाइट से पीलीभीत मार्ग पर चलने के दौरान सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर सिग्रल लाइट है, लेकिन यहां पर जेब्रा क्राॅसिंग नहीं है। इसके आगे बढ़ने पर बैरियर टू चौराहे पर भी कमोबेश यही हालात हैं।

यहां भी जेब्रा क्राॅसिंग नहीं है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं कि, यहां पर जेब्रा कॉसिंग नहीं थी, लेकिन समय के साथ मिटती चली गई और जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सिर्फ पीलीभीत मार्ग पर ही जेब्रा क्रॉसिंग की समस्या नहीं है बल्कि शहर के चौपुला चौराहे, चाैकी चौराहा, सर्किट हाउस के पास भी जेब्रा काॅसिंग नहीं है।

ये भी पढ़ें – बरेली: डेंटल कॉलेज के छात्रों का कानपुर में रहा दबदबा

संबंधित समाचार