आगरा: आर मधुराज अस्पताल में लगी भीषण आग, संचालक सहित तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ,आगरा।  यूपी के आगरा जिले में आर मधुराज अस्पताल बना मौत का घर बुधवार सुबह अस्पताल में भयानक आग लगने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके बेटे ऋषि और बेटी शालू की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस …

अमृत विचार ,आगरा।  यूपी के आगरा जिले में आर मधुराज अस्पताल बना मौत का घर बुधवार सुबह अस्पताल में भयानक आग लगने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके बेटे ऋषि और बेटी शालू की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि आर मधुराज अस्पताल में पहली मंजिल पर एक कमरे में रखे फोम के गद्​दों में आग लग गई। उसी तल पर अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन, उनके पिता गोपीचंद, पत्नी मधुराज, बेटी शालू, बेटे लवी और ऋषि के साथ ही रिश्तेदार तेजवीर थे। गोपीचंद और लवी सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने गद्​दों वाले कमरे में आग लगी देखी। उन्होंने गद्​दों को बाहर निकालने की कोशिश की। तब तक आग से धुंआ अंदर की ओर पहुंच गया।

इसी बीच डॉ. राजन ने अंदर का गेट बंद कर लिया। इसके बाद वे परिवार सहित अंदर फंस गए। धुंआ नीचे हॉस्पिटल में भी पहुंच गया। इस बीच चार भर्ती मरीज को सकुशल बाहर निकालकर दूसरे हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। दमकलकर्मी पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। डॉ राजन उनकी बेटी शालू और बेटे ऋषि इन तीन मौतों की अभी तक पुष्टि हो चुकी है। बड़े बेटे लवी की हालत गंभीर है मां मधुराज उर्फ राजरानी खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें… आगरा: फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में अब पुलिस पर होगी कार्यवाही

संबंधित समाचार