अयोध्या: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। ड्यूटी कर घर जा रहे होम गार्ड जवान अश्वनी सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बीकापुर कोतवाली के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पिपरी मोड़ पर हुआ। बाइक सवार अश्वनी को अनियंत्रित बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शव को …

अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। ड्यूटी कर घर जा रहे होम गार्ड जवान अश्वनी सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बीकापुर कोतवाली के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पिपरी मोड़ पर हुआ। बाइक सवार अश्वनी को अनियंत्रित बोलेरो कार ने टक्कर मार दी।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू सिंह थाना तारुन के नहरपुर के रहने वाले थे। होमगार्ड की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

संबंधित समाचार