मुलायम सिंह की हालत गंभीर, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि आज सुबह अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि चिंता कि कोई बात नहीं है। वहीं मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बताते चलें कि मंगलवार को उन्हें …
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि आज सुबह अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि चिंता कि कोई बात नहीं है। वहीं मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
बताते चलें कि मंगलवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 82 वर्षीय यादव सोमवार तक अस्पताल के क्रिटिकल यूनिट में थे। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया कि मेंदाता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। पार्टी ने कहा कि हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के कई लोग अभी गुरुग्राम में ही है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल प्रदेश को आज AIIMS की सौगात देंगे PM Modi, कुल्लू दशहरा में भी करेंगे शिरकत
