इस साल व्हाइट हाउस में जलेंगे दीये, बंटेगी मिठाइयां, जो बाइडेन ने बनाई दिपावली मनाने की योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की इस साल भी व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने की योजना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने यहां अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हां, उनकी पिछले साल की तरह इस साल भी दीपावली मनाने की योजना है।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की इस साल भी व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने की योजना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने यहां अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हां, उनकी पिछले साल की तरह इस साल भी दीपावली मनाने की योजना है।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अभी हमारे पास यह जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह आयोजन किस तारीख को किया जाएगा, लेकिन वह (बाइडन) इस कार्यक्रम को इस देश के भारतीय-अमेरिकियों और भारत के साथ साझेदारी जितना ही महत्वपूर्ण मानते हैं।’’

इस बीच, मैरीलैंड के गवर्नर लॉरेंस होगान ने अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित किया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल से ही व्हाइट हाउस में हर साल दीपावली मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें:- अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने व्लादिमीर पुतिन को और अलग-थलग कर दिया: व्हाइट हाउस

संबंधित समाचार