UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां से करें चेक
यूपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएगीं। बता दें UPMSP ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। …
यूपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएगीं। बता दें UPMSP ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
जारी शेड्यूल के अनुसार, सभी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2023 है। इसके बाद जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्री-बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं एक फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 16 फरवरी से 28 फरवरी तक कॉपियों चेकिंग होगी और क्लास 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं के नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- MP Board Exam Date 2023: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, ऐसे करें चेक
