बहराइच: 530 ग्राम स्मैक और 18 हजार नकदी के साथ पकड़ा गया तस्कर
बहराइच, अमृत विचार। एसओजी और पुलिस टीम ने एक तस्कर को 530 ग्राम स्मैक और 18 हजार रुपए नकदी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बरामद स्मैक को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपए …
बहराइच, अमृत विचार। एसओजी और पुलिस टीम ने एक तस्कर को 530 ग्राम स्मैक और 18 हजार रुपए नकदी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बरामद स्मैक को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपए है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में खैरीघाट स्थित थाने की पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में तस्कर की तलाश के लिए लगी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी, अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा की टीम खैरीघाट क्षेत्र में दबिश दे रही थी।
संयुक्त टीम ने राम गांव थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ रईस आलम पुत्र कुर्बान अली को 530 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि स्मैक और नकदी को सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रूपए है।
ये भी पढ़ें-बहराइच: पांच दिन से गांव में दस्तक दे रहा तेंदुआ, दहशत में हैं ग्रामीण
