मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला: अनुराग ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजयादशमी उत्सव को मनाने के लिए हिमाचल चुनने पर अभिनंदन किया। ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है। कोई भी …

बिलासपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजयादशमी उत्सव को मनाने के लिए हिमाचल चुनने पर अभिनंदन किया। ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें भारत पीछे रहा हो। अपने स्थान पर खड़े होकर नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से नहीं होगी कोई बातचीत, मोदी सरकार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करती- अमित शाह

ठाकुर ने इससे पहले हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस पेड़ पर फल होते है। उस पर ही पत्थर मारे जाते है। दरअसल छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्टीय प्रवक्ता अलका लांबा और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लगातार अनुराग ठाकुर को सार्वजनिक मंचों से घेर रहे है। इस पर ठाकुर ने कहा कि यह विपक्ष के लोगों की हताशा है। प्रदेश की जनता जानती है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अथाह विकास किया है।

कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है और उनके पास आरोप लगाने का ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पूर्व सासंद सुरेश चंदेल के कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सासंद सुरेश के भाजपा में शामिल होने पर ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यशैली को देखकर कर बड़े-बडे नेता पार्टी में शामिल हो रहे है। उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस पेड़े पर फल लगते है उस पर पत्थर मारे जाते हैं। कांग्रेसी नेता कुछ न कुछ देखकर हमले करते हैं।

ये भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में PM Modi, 372 वर्ष के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री जो ऐतिहासिक देव मिलन के साक्षी बने

 

संबंधित समाचार