सीएम खट्टर पहुंचे मेदांता, जाना मुलायम सिंह का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज मेदांता पहुंच कर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल जाना। उन्होंने अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह राजनीति के शिखर पुरुष रह चुके हैं। सीएम खट्टर ने मुलायम के शीघ्र स्वस्थ होने …

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज मेदांता पहुंच कर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल जाना। उन्होंने अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह राजनीति के शिखर पुरुष रह चुके हैं। सीएम खट्टर ने मुलायम के शीघ्र स्वस्थ होने कि कामना की।

बताते चलें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है और वो मेदांता अस्पताल में सीसीयू में एडमिट हैं। यहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। मुलायम सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके प्रशंसक लगातार नेताजी के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-दशहरा महोत्सव : शहर में पांच दिवसीय मेले का आयोजन

संबंधित समाचार