बांदा : कदम-कदम पर सजे रहे स्वागत और सौहार्द के पंडाल‌

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार , बांदा। विसर्जन जुलूस के रूट पर मां दुर्गा के भक्तों की अगुवानी में हिंदू-मुस्लिम सभी शामिल रहे। राजनैतिक नेता भी अपनी हाजिरी लगाने से नहीं चूके। सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा के लोगों ने पंडाल लगाकर लंगर बांटा। महेश्वरी देवी रोड़ श्रीराम कथा मंडल द्वारा आरती और भक्तों को भंडारे जलपान कराया।समाज …

अमृत विचार , बांदा। विसर्जन जुलूस के रूट पर मां दुर्गा के भक्तों की अगुवानी में हिंदू-मुस्लिम सभी शामिल रहे। राजनैतिक नेता भी अपनी हाजिरी लगाने से नहीं चूके। सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा के लोगों ने पंडाल लगाकर लंगर बांटा।

महेश्वरी देवी रोड़ श्रीराम कथा मंडल द्वारा आरती और भक्तों को भंडारे जलपान कराया।समाज सेवी प्रशांत गुप्ता की टीम ने पंडाल लगाकर पुलाव जलपान प्रसाद बांटा। अमर टाकीज चौराहे में वैश्य महासभा के सुरेशकान्हा और शिवपूजन गुप्ता, रामकिशुन गुप्ता, किशनबाब गुप्ता के नेतृत्व में समस्त समितियों को सम्मानित किया गया।

बाबूलाल चौराहा में शेखरशर्मा के नेतृत्व में सभी को जलपान कराया गया। सपा जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव , फोटोग्राफर एसोसिएशन के राजू त्रिपाठी,ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र के साथ पेठा बांटा। बलखंडी नाका , छोटी बाजार, चौक बाजार में रमेश त्रिपाठी ने पूड़ी-सब्जी और पानी का वितरण कराया। उद्योग व्यापार मंडल ने चौक बाजार में देवी प्रतिमाओं की आरती की और आयोजकों को सम्मानित किया सत्यप्रकाश सर्राफ, प्रेम गुप्ता, कमलेश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, संतोष अनशनकारी आदि मौजूद रहे।

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

विर्सजन जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिये प्रशासन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। मंडलायुक्त आरपी सिंह, डीआईजी विपिन मिश्रा, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र केन नदी पर कैंप लगाकर डटे रहे।

यह भी पढ़ें:- मूर्ति विर्सजन : बारिश के बीच मां दुर्गा की विदाई

संबंधित समाचार