बरेली: ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के डेलापीर के पास एसएसडी प्लाजा में चल रहे ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट में फिर से हुक्का बार चलने लगा था। पुलिस को गुरुवार रात में जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। उसे तलाशी में रेस्टोरेंट से एक हुक्का भी मिला है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एसएसडी प्लाजा में ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट …

बरेली, अमृत विचार। शहर के डेलापीर के पास एसएसडी प्लाजा में चल रहे ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट में फिर से हुक्का बार चलने लगा था। पुलिस को गुरुवार रात में जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। उसे तलाशी में रेस्टोरेंट से एक हुक्का भी मिला है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एसएसडी प्लाजा में ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट है। पुलिस के अनुसार, इसे वहीं के रहने वाले अक्षय चलाते हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने वहां दबिश दी तो पता चला कि वहां पर हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने उस समय कार्रवाई की थी। अब फिर से वहां हुक्का चलने की सूचना आ रही थी। गुरुवार शाम को पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बैठे लोग भाग निकले लेकिन पुलिस ने तलाशी ली तो उन्हें वहां पर हुक्का मिला।

इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि ब्ल्यूवैरी रेस्टोरेंट के मालिक अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इससे पहले भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी ने बचने के लिए रेस्टोरेंट में कैमरे लगा रखे हैं। जब पुलिस वहां जाती है तो वह हुक्का हटा देता था।

संबंधित समाचार