मुरादाबाद : यूपी पुलिस की वेबसाइट में सेंध, लगाया 15 लाख का चूना
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूपी पुलिस की वेबसाइट में सेंध लगाकर सरकार को 15 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाने के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों के कब्जे से लैपटाप, एलसीडी, सीपीयू, प्रिंटर, मोहरें आदि सामान बरामद हुआ है। बुधवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल व …
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूपी पुलिस की वेबसाइट में सेंध लगाकर सरकार को 15 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाने के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों के कब्जे से लैपटाप, एलसीडी, सीपीयू, प्रिंटर, मोहरें आदि सामान बरामद हुआ है। बुधवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल व एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस जिस एप की मदद से वाहनों का चालान करती है, उसकी यूजर आइडी एक वर्ष पहले हैक कर ली गई। ई-चालान के पर्यवेक्षण में एसपी ट्रैफिक को पता चला कि यूपी पुलिस की यूजर आइडी हैक की गई है। साइबर ठग सेंध लगाकर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। एसपी ट्रैफिक के संदेह पर एसएसपी ने साइबर ठगों तक पहुंचने की जिम्मेदारी एसओजी व साइबर सेल को दी।
पुलिस की यूजर आइडी व पासवर्ड की मदद से ई- चालान की रकम कम व खत्म करने के वाले गिरोह के दो सदस्यों को मझोला पुलिस की मदद से बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। हत्थे चढ़े अभियुक्तों की पहचान शाने आलम पुत्र रमजानी हुसैन निवासी ग्राम व पोस्ट मैनाठेर निकट जामा व जावेद पुत्र नजारुल हसन निवासी ग्राम असतपुर थाना मैनाठेर के रूप में हुई।
दोनों के कब्जे से एक लैपटाप, दो एलसीडी, दो सीपीयू, पांच प्रिंटर, एक की-बोर्ड, एक मोहर बनाने की मशीन, छह क्यूआर कोड, एक नोटबुक रजिस्टर, 15 कूटरचित मोहरें व एक पेनड्राइव, चार भुगतान रसीद छाया प्रति न्यायालय सीजेएम, मोबाइल फोन, 08 चेकबुक, नौ बैंक पासबुक, नौ बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड बरामद किया। ट्रैफिक एसपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल अंकित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘अबला तेरी यही कहानी होठों पर दर्द और आंखों में पानी’
