बरेली: सफाईकर्मी को जहर देने का ससुरालियों पर आरोप
बरेली, अमृत विचार। बिथरी में मिले सफाईकर्मी की मौत जहर से हुई थी। यह जहर उसने खुद खाया या उसे दिया गया, इसके बारे में किसी को नहीं पता। वहीं, उसके परिजनों का कहना है कि ससुरालियों ने उसे जहर देकर उसकी हत्या की है। सीबीगंज के ट्यूलिया गांव निवासी राम गोपाल एमईएस से सेवानिवृत्त …
बरेली, अमृत विचार। बिथरी में मिले सफाईकर्मी की मौत जहर से हुई थी। यह जहर उसने खुद खाया या उसे दिया गया, इसके बारे में किसी को नहीं पता। वहीं, उसके परिजनों का कहना है कि ससुरालियों ने उसे जहर देकर उसकी हत्या की है।
सीबीगंज के ट्यूलिया गांव निवासी राम गोपाल एमईएस से सेवानिवृत्त थे। उनका बेटा भानु प्रताप मीरगंज बीडीओ कार्यालय में सफाई कर्मचारी था। बेटे की ससुराल फरीदपुर स्थित इनायत खां में है। कुछ हफ्ते पहले भानु के साले की बेटी की शादी होनी थी, तभी से उनकी पत्नी अपने चार बच्चे- आरती, गोलू उर्फ अराधना, निधि व गौरव के साथ मायके में रह रही थीं।
भानु ड्यूटी करने के बाद ससुराल चला जाता था। उसका शव बुधवार को जीरो प्वाइंट के पास पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भानु की मौत जहर से हुई थी। वहीं अब उसके परिवार का आरोप है कि भानू के ससुरालियों ने उसे जहर देकर उसकी हत्या की है।
