अयोध्या: लगातार बारिश से चौतरफा मची त्राहि-त्राहि, एक बालिका की मौत
अमृत विचार, अयोध्या। बुधवार दोपहर बाद से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चौतरफा त्राहि-त्राहि मच गई है। अयोध्या महानगर में कई इलाकों में पानी भर गया है तो महराजगंज थाना क्षेत्र में एक गांव में छप्पर पर पेड़ गिरने से एक बालिका की मौत हो गई है। दो बालिकाएं घायल हैं। बीते 36 घंटे …
अमृत विचार, अयोध्या। बुधवार दोपहर बाद से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चौतरफा त्राहि-त्राहि मच गई है। अयोध्या महानगर में कई इलाकों में पानी भर गया है तो महराजगंज थाना क्षेत्र में एक गांव में छप्पर पर पेड़ गिरने से एक बालिका की मौत हो गई है। दो बालिकाएं घायल हैं।
बीते 36 घंटे से हो रही बारिश ने न सिर्फ लोगों को मुसीबत में डाल दिया है बल्कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के अनियोजित विकास की पोल भी खोल कर रख दी है। फैजाबाद में रेलवे स्टेशन से लेकर पुलिस लाइन और अधिकतर इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। मुख्य मार्गो तक पर पानी बह रहा है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन से लेकर मठ मंदिरों और कॉलोनियों में पानी पहुंच गया है। दंत धावन कुंड चौराहे पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बाधित है। अयोध्या रेलवे स्टेशन में समेत आरक्षण काउंटर तक पानी भर गया है। सप्त सागर कॉलोनी में भी पानी ने लोगों को संकट में डाल रखा है। घरों के अंदर तक पानी घुस गया है।
दूसरी ओर जलवानपुरा कॉलोनी में घरों में तो एक मंजिल तक पानी घुस गया है। नगर निगम के आयुक्त और अयोध्या के कमिश्नर से कॉलोनी वासियों ने गुहार लगाई है। लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार कॉलोनी वासी। कमिश्नर अयोध्या बुधवार रात 9 बजे तक 170.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें.. अयोध्या: रिमझिम फुहारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन
