बाराबंकी: पूजा पंडाल में उतरा करंट, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जिले के थाना असंद्रा अतर्गत एक पूजा पंडाल का भक्ति मय माहौल मातम में बदल गया। जब बुधवार की शाम करंट की चपेट आकर दो श्रदालु गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। जिससे पूजा पंडाल में आयोजित भंडारे में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद परिजन उन्हें आनन फानन …

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जिले के थाना असंद्रा अतर्गत एक पूजा पंडाल का भक्ति मय माहौल मातम में बदल गया। जब बुधवार की शाम करंट की चपेट आकर दो श्रदालु गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। जिससे पूजा पंडाल में आयोजित भंडारे में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद परिजन उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना असंद्रा के बसैगापुर मजरे ढेमा में लगे दुर्गा पूजा पंडाल सजा हुआ था। जिसके समापन पर भंडारे का आयोजन था। बारिश भी हो रही थी। इसी बीच शाम को पंडाल में लगे लोहे की पाइप में अचानक करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर बसैगापुर निवासी सोमनाथ पुत्र जगजीवन अचेत हो गए।

साथ ही उनके दूर का भतीजा रोहित पुत्र माधवराम भी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट लेकर पहुँचे। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम रामसनेहीघाट ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बारिश ने बदरंग किया दशहरा, पूजा पंडाल और रामलीला मैदान में भरा पानी

संबंधित समाचार