रायबरेली: गंगा में मूर्ति विसर्जन से रोकने पर होमगार्ड को डुबोने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन से रोकने से उत्तेजित तीन युवकों ने होमगार्ड को गंगा नदी में डूबो दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव के होमगार्ड की जान बच सकी है। हालांकि ग्रामीणों की मदद से होमगार्ड ने दो युवकों को पकड़ भी लिया है। यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गंगा तट की …

रायबरेली। गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन से रोकने से उत्तेजित तीन युवकों ने होमगार्ड को गंगा नदी में डूबो दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव के होमगार्ड की जान बच सकी है। हालांकि ग्रामीणों की मदद से होमगार्ड ने दो युवकों को पकड़ भी लिया है। यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गंगा तट की है।

बुधवार को यहां पर गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले गए थे। जहां पर मूर्ति विसर्जन के लिए गड्ढा खोदा गया था। गांव के कुछ युवक गंगा में मूर्ति प्रवाहित करना चाह रहे थे , किंतु उन्हे वहां तैनात होमगार्ड राम नरेश यादव निवासी छोटा सरबहदा ने रोक दिया। इसके बाद मूर्ति गड्ढे में ले जाई गई, किंतु तीन युवक होमगार्ड से उलझ गए, इस बीच एक युवक ने होमगार्ड को धक्का देकर गंगा नदी में गिरा दिया।

घटना के बाद अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव करके होमगार्ड को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद होमगार्ड ने ग्रामीणों की मदद से ही दो युवकों को पकड़ लिया और उसको कोतवाली लाया। होमगार्ड ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: उत्तरी ग्रिड ने घटाई बिजली की मांग, 920 मेगावाट का उत्पादन रोका गया

संबंधित समाचार