बरेली: हड़ताल जारी रखी जाए या समाप्त करें, इस पर चर्चा को लेकर अधिवक्ताओं की आमसभा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 18 दिन से अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं। दीवानी न्यायालय के स्थानांतरण के मुद्दे को लेकर अधिवक्ता पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की आम सभा शुरू हुई। जिसमें चर्चा की जा रही है हड़ताल आगे जारी रखी जाए या रोक …

बरेली, अमृत विचार। 18 दिन से अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे हैं। दीवानी न्यायालय के स्थानांतरण के मुद्दे को लेकर अधिवक्ता पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की आम सभा शुरू हुई। जिसमें चर्चा की जा रही है हड़ताल आगे जारी रखी जाए या रोक दी जाए। इस हड़ताल से बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण रूप से ठप पड़ी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: धूमधाम से मनाया जाएगा 42वां वाल्मीकि सद्भावना मेला

इस आमसभा में जिला जज भी पहुंचे हुए हैं ताकि हड़ताल बहाली को लेकर अधिवक्ताओं के बीच यह विश्वास दिला सके कि दीवानी न्यायालय स्थानांतरित नहीं होंगे। आम सभा में बार अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सचिव वीपी ध्यानी, वरिष्ठ अधिवक्ता शिरीष मेहरोत्रा समेत बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता उपस्थित हैं। आमसभा में अभी चर्चा जारी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: SSP ने देवरनिया कोतवाली का किया निरीक्षण, लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश

 

संबंधित समाचार