इटावा में राम और रावण दल के बीच हुआ घमासान युद्ध, देखने के लिये उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, जसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगर की मैदानी रामलीला में अन्याय, असत्य, अधर्म, अनीति एवं अत्याचार का पर्याय रावण अंततः राम के हाथों मारा गया। इससे पूर्व कस्वे की सड़कों पर राम दल और रावण दल के बीच घमाशान युद्ध का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात रामलीला मैदान में दोनों दलो के बीच …

इटावा, जसवंतनगर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगर की मैदानी रामलीला में अन्याय, असत्य, अधर्म, अनीति एवं अत्याचार का पर्याय रावण अंततः राम के हाथों मारा गया। इससे पूर्व कस्वे की सड़कों पर राम दल और रावण दल के बीच घमाशान युद्ध का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात रामलीला मैदान में दोनों दलो के बीच रथों पर, पालकियों पर, पैदल, युद्व लीलाओं रोचक प्रदर्शन देखने के लिए हजारों की संख्या में नर नारी व बच्चे देर शाम तक मैदान में डटे रहे।

गुरुवार दोपहर रामलीला मैदान स्थित लंका से रावण दल निकल कर राम से युद्ध करने के लिए रथों पर सवार होकर कटरा पुख्ता स्थित भगवान नरसिंह मंदिर पहुंचा। इससे पूर्व रावण दल ने मार्ग में पड़ने वाले माता केला गमा देवी मंदिर में हवन-पूजन कर शक्ति की आराधना की। इसके उपरांत पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के समीप रावण की आरती उतारी एवम फूलो की माला पहनाकर रावण दल का स्वागत किया।

इस दौरान जय लंकेश के नारे भी गुंजायमान होते रहे। बीच-बीच में जय-जय श्री राम व राजा रामचंद्र के जयकारे भी लगते रहे, जयकारे सुनकर रावण दल जयकारा लगाने वालों पर कभी कोड़े मारता तो कभी उठक-बैठक लगवाता रहा। इसके उपरांत नरसिंह मंदिर पहुंच कर रावण ने राम-लक्ष्मण से युद्ध करना शुरू किया।

मार्ग में मोहल्ला कटरापुख्ता में राम दलो व रावण दलो के बीच युद्व प्रदर्शन के दौरान कस्वे के प्रमुख कुछ गणमान्य लोगो को रावण ने सरेआम कान पकडकर उठक बैठक लगबाई अंत में राम-लक्ष्मण के साथ चार घंटे तक लगातार युद्ध की लीला दर्शायी गयी।अंत में 31 वाण मारते ही रावण मारा गया।

जसवंतनगर: नगर में भोले भंडारी भगवान शंकर की बारात 7 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम सात बजे से निकलेगी
बारात का उद्घाटन आगरा के उद्योगपति सुधीर गुप्ता, जो जसवन्तनगर के मूल निवासी हैं, प्रथम आरती उतारकर करेंगे। यह जानकारी शिव बारात समिति के अध्यक्ष वेदव्रत गुप्ता ने देते बताया है कि केला त्रिगमा देवी पर भगवान भोले भंडारी की दूल्हे के रूप में परंपरागत साज सज्जा के उपरांत बारात लुधपुरा तिराहा से आरंभ होकर देर रात्रि तक नगर भ्रमण करेगी। एक दर्जन से ज्यादा दैवीय झांकियां बारात में होंगी। समिति के कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंत्री भोलेनाथ झा, राजीव गुप्ता आढ़ती, अश्वनी गुप्ता, सुमित शुक्ला आदि ने नगर वी क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में बारात में भाग लेने की लोगों से अपील की है।

यह भी पढ़ें:-सोनेलाल पटेल की जयंती पर मचा घमासान: पल्लवी-कृष्णा व ओपी राजभर समेत कई नेता लिये गये हिरासत में

संबंधित समाचार