रायबरेली: नुक्कड़ नाटक से महिला अधिकारों की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के बैनर तलेे आशा तिवारी ग्रुप ने महिला सशक्तिकरण पर मदारी और जमूरे का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं की सुरक्षा के बारे मे आम जनमानस को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक की संयोजक आशा तिवारी ने तहसील कार्यालय लालगंज के गेट पर मौजूद जनता को विस्तार …

रायबरेली, अमृत विचार। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के बैनर तलेे आशा तिवारी ग्रुप ने महिला सशक्तिकरण पर मदारी और जमूरे का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं की सुरक्षा के बारे मे आम जनमानस को जागरूक किया।

नुक्कड़ नाटक की संयोजक आशा तिवारी ने तहसील कार्यालय लालगंज के गेट पर मौजूद जनता को विस्तार से समझाते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों के प्रति सशक्तिकरण कार्यक्रम चला रही है जिसके माध्यम से जनता के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। आशा तिवारी ने कहा कि महिला अपने साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या प्रताड़ित किये जाने पर सरकार द्वारा संचालित 1090 पर फोन करके अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। साथ ही महिला विकास की योजनाओं से लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर भी ऊंचा कर सकती है ।आम जनमानस से भी महिलाओं की सुरक्षा हेतु निवेदन किया। ग्रुप में कलाकार रितिक मुखर्जी,मोनू, साजिद खान,आरती ,रामजी ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें-सुल्तानपुर: तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर

संबंधित समाचार