लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का 4 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ प्लेसमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन छात्रों में प्रतीक गुप्ता, कार्तिकेय श्रीवास्तव एवं रोज गुप्ता का चयन हुआ है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के दो छात्रों चिरंजीव श्रीवास्तव और मोहम्मद सलमान अंसारी एवं एमसीए के छात्र वत्सल गुप्ता का प्लेसमेंट …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन छात्रों में प्रतीक गुप्ता, कार्तिकेय श्रीवास्तव एवं रोज गुप्ता का चयन हुआ है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के दो छात्रों चिरंजीव श्रीवास्तव और मोहम्मद सलमान अंसारी एवं एमसीए के छात्र वत्सल गुप्ता का प्लेसमेंट आई.टी सर्विसेज कम्पनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीस में हुआ।
इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि कंपनी ने छात्रों को ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर चार लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया है, साथ ही इस ऑफर को प्रीमियर ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (पैकेज 6 लाख प्रतिवर्ष) की भूमिका के लिए अपग्रेड करने का ऑप्शन भी दिया है।

संबंधित समाचार