बांदा: राज्यमंत्री व सदर विधायक ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
बांदा, अमृत विचार। जिला खनिज न्यास निधि के तहत डीएम के निर्देश पर कराए गए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण जल शक्ति राज्य मंत्री और सदर विधायक समेत अनेक अधिकारियों व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों का जमकर बखान हुआ। …
बांदा, अमृत विचार। जिला खनिज न्यास निधि के तहत डीएम के निर्देश पर कराए गए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण जल शक्ति राज्य मंत्री और सदर विधायक समेत अनेक अधिकारियों व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों का जमकर बखान हुआ।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय से स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे तक जिला खनिज न्यास निधि से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस कार्य के अंतर्गत ओवरब्रिज के पिलर के किनारे बेरीकेट कर पौधरोपण का कार्य किया गया है। इसके अलावा रंग रोगन के साथ मास्क लाइटें भी लगाई गई हैं जो ब्रिज के दोनो ओर के मार्गों को पूरी तरह प्रकाशित कर रही हैं।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा ओवरब्रिज के नीचे सुंदरीकरण का कार्य काफी समय से कराया जाता रहा है जो अब जाकर पूरा हो सका है। यह सुंदरीकरण शहर के लिए अत्यंत रमणीय व महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आशा की जा रही है कि रोपे गए पौधे जब विकसित होंगे तो यह सुंदरीकरण अपनी निराली शोभा बिखेरने में पीछे नहीं रहेगा। इस मौके पर मंडलायुक्त आरपी सिंह, बड़ोखर खुर्द ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बांदा: सीएमओ के ट्रांसफर की मांग लेकर राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
