हमीरपुर: बारिश से भीगे रावण व मेघनाथ के पुतलों को जलाने में करनी पड़ी मशक्कत
हमीरपुर, अमृत विचार। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दशहरा पर्व की बधाई दी। हालांकि बारिश ने पर्व पर खलल डाला। बारिश के चलते पुतले भींग जाने से जलाले में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के परेड …
हमीरपुर, अमृत विचार। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दशहरा पर्व की बधाई दी। हालांकि बारिश ने पर्व पर खलल डाला। बारिश के चलते पुतले भींग जाने से जलाले में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के परेड ग्राउंड में दशहरा मिलन समारोह एवं मेला का आयोजन हुआ।
शहर भ्रमण के बाद शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंची। रावण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। उधर नगर पालिका के पंडाल में जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल, चेयरमैन कुलदीप निषाद, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार आदि अधिकारियों ने लोगों को बधाई दी। बारिश ने पर्व में खलल डाला। दोपहर में शुरू हुई बारिश देर शाम तक चलती रही। जिससे रावण व मेघनाद के पुतले भीगने से जलाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: भारी बारिश के बीच विसर्जन, भंडारा आयोजकों को 20 लाख का नुकसान
