बरेली: लालफाटक रेलवे क्रासिंग के पास कार के ऊपर पलटी ट्रॉली, बालबाल बचा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लालफाटक पुल का निर्माण कार्य के बीच रेलवे क्रासिंग शिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। वहीं इसके आसपास गहरे गड्ढे भी हो गये हैं। शुक्रवार दोपहर कार सवार गड्ढों से बचकर कार निकाल रहा था, इसी बीच वहां से निकल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढों की वजह …

बरेली, अमृत विचार। लालफाटक पुल का निर्माण कार्य के बीच रेलवे क्रासिंग शिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। वहीं इसके आसपास गहरे गड्ढे भी हो गये हैं। शुक्रवार दोपहर कार सवार गड्ढों से बचकर कार निकाल रहा था, इसी बीच वहां से निकल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढों की वजह से कार के ऊपर पलट गई।

इससे कार चला रहे युवक की जान खतरे में पड़ गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रॉली हटवाकर कार के ऊपर से ईंटें हटवाई। हादसे में कार सवार युवक बाल बाल बच गया। हादसे की वजह से लालफटक रेलवे क्रासिंग पर यातायात भी काफी देर तक प्रभावित रहा।

संबंधित समाचार