बरेली: 50 गोतस्करों पर रिपोर्ट, 112 पर गुंडा एक्ट लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार, जिस तरह से अचानक से गोस्करी की घटनाएं बढ़ी थी, उसी तरह से पुलिस ने 10 दिन में अभियान चलाकर 50 गोतस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पहली बार गोतस्कर को माफिया घोषित कर उसकी 30 लाख की संपत्ति भी फ्रीज …

बरेली, अमृत विचार, जिस तरह से अचानक से गोस्करी की घटनाएं बढ़ी थी, उसी तरह से पुलिस ने 10 दिन में अभियान चलाकर 50 गोतस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पहली बार गोतस्कर को माफिया घोषित कर उसकी 30 लाख की संपत्ति भी फ्रीज कराई। आईजी रमित शर्मा के आदेश पर रेंज में गोतस्करों के खिलाफ दस दिन का अभियान चलाया गया था।

ये भी पढ़ें – बरेली: व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उड़ाया बैग, रिपोर्ट दर्ज

इसी क्रम में बरेली पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ अलग -अलग थानों में दस मामले दर्ज किए। इन दर्ज मामलों में 50 लोगों को नामजद किया। इसमें से कई लोगों पर पहले से गोतस्करी के मामले दर्ज थे। वहीं तमाम लोग ऐसे भी है जिनके नाम पहली बार सामने आए है और वह लोग पहले से ही तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दस दिनों में गोतस्करी करने वाले 112 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।

और नौ लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार गोतस्करी करने वाले दो गैंग को पंजीकृत कराया है। इससे पहले पुलिस ने 1 जनवरी 22 से 17 सितंबर तक 14 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली और 87 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पुलिस ने पहली बार गोतस्कर हाफिजगंज निवासी रहीश के खिलाफ माफिया की कार्रवाई की है। रहीश की 30 लाख की संपत्ति को भी फ्रीज कराया है। इसके साथ ही कई और तस्करों की संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है।

अभियान के तहत पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। आगे भी पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी। एक तस्कर की संपत्ति को भी फ्रीज कराया गया है। –राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

ये भी पढ़ें – बरेली: ऑनलाइन क्रिकेट मैच में चल रहा सट्टे का कारोबार, हर बॉल और शॉट के हैं अलग-अलग रेट

 

संबंधित समाचार