07 अक्टूबर, आज का इतिहास: मदर टेरेसा को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की इजाजत मिली
नई दिल्ली। मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की। …
नई दिल्ली। मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : हल्द्वानी: बापू ने कुमाऊं में कुरितियों के खिलाफ जगाई थी अलख
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
1586- मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1702- मार्लबोरो के नेतृत्व में ब्रिटिश और डच सैनिकों पर कब्जा किया।
1708- गुरु गोबिंद सिंह का निधन।
1840- विल्म द्वितीय नीदरलैंड के राजा बने।
1886- न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर खड़ी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण।
1919-गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।
1952- चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
1952- रूसी राजनेता, रूस के चौथे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म।
1950- मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी।
1959- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली।
1978- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म।
1979- भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म।
1992- भारत में त्वरित कार्यवाई बल का गठन किया गया था।
1997- सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000- जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
2001- आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ्रीडम’ शुरू।
2003- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कट्टरपंथियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004- जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008- फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुंचे।
2014- नीली रोशनी उत्सर्जक डायोड बनाने के लिए हिरोशी अमानो, इसामु अकासाकी और शुजी नाकामुरा को भौतिकी का नोबेल मिला।
ये भी पढ़ें : 6 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिकी सिनेमा ने बोलना सीखा, पहली बोलती फिल्म का हुआ था प्रीमियर
