मशहूर अभिनेता Arun Bali का 79 वर्ष की आयु में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता अरुण बाली (79) अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह 4.30 मिनट पर उनका निधन हो गया। बता दें कि वो लगातार बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले जब वो अस्पताल में भर्ती हुई थे को उनकी बेटी ने बताया था कि,उनके पिता …

मुंबई। कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता अरुण बाली (79) अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह 4.30 मिनट पर उनका निधन हो गया। बता दें कि वो लगातार बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले जब वो अस्पताल में भर्ती हुई थे को उनकी बेटी ने बताया था कि,उनके पिता Myasthenia Gravis नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी (Neuromuscular Disease) से पीड़ित है। जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। हालांकि इस वक्त वो किसी बीमारी के चलते भर्ती थी वो सामने नहीं आ पाया है।

जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। उन्होने अपने शानदार करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जो कि याद रखी जाएंगी।

ये भी पढ़ें : लाइव परफॉर्मेंस दे रहे उड़िया सिंगर मुरली प्रसाद महापात्रा का निधन, CM ने जताया दुख

अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो इनमें 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, जमीन और सौगंध जैसी ना जाने कितनी फिल्में शामिल हैं। अरुण बाली एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ कमाल के इंसान भी थे।

उनको लेकर कहा जाता है कि वो अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते थे और फैंस इसी के चलते उनको भरुपूर प्यार देते हैं। फिलहाल वो हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्में हमारे साथ हमेशा रहेंगी।

ये भी पढ़ें : भारत की सबसे ऊंची चोटी ‘कंचनजंगा’ पर पहुंचने वाले पहले भारतीय कर्नल प्रेमचंद का निधन

 

 

संबंधित समाचार