केंद्र सरकार ने CJI से अपना उत्तराधिकारी नामित करने को कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पत्र शुक्रवार सुबह ही भेजा गया है। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आठ नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति …

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पत्र शुक्रवार सुबह ही भेजा गया है। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आठ नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ सीजीआई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। प्रधान न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम न्यायाधीश को नामित करते हैं। इस परंपरा के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : बॉम्बे HC के CJ दीपांकर दत्ता को SC के जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश

संबंधित समाचार