कानपुर: युवक की अपहरण के बाद हत्या, गर्लफ्रेंड की भूमिका संदिग्ध, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जूही से गायब युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी। उसका शव गुरुदेव स्थित रेलवे ट्रैक के पास मिला है। लव ट्रैंगल में दोस्त ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। पूरे मामले में गर्लफ्रेंड की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। …

कानपुर, अमृत विचार। जूही से गायब युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी। उसका शव गुरुदेव स्थित रेलवे ट्रैक के पास मिला है। लव ट्रैंगल में दोस्त ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। पूरे मामले में गर्लफ्रेंड की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

जूही परम पुरवा निवासी शेरू पुत्र अकमल निवासी ने जूही थाने में तहरीर दी कि उनका भाई शालू उम्र करीब 25 वर्ष को उसके घर से 5 अक्टूबर की आधी रात को 12:30 बजे शालू का मित्र शिवम बांगरू अपने दो अन्य साथियों के साथ ले गया था। जो वापस लौट कर नहीं आया। काफी खोजबीन करने व तलाश करने पर थाना क्षेत्र रावतपुर में रेलवे लाइन के किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त शालू के रूप में हुई।

भाई की तहरीर पर आरोपित शिवम बांगरू एवं उसके अन्य दो साथियों के विरुद्ध हत्या व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। जूही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आई है। सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: बीमारी से परेशान दुकानदार ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार