कानपुर: घोष शिविर शुरू, आठ को आएंगे मोहन भागवत, नौ को होगा पथ संचलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। आरएसएस का घोष शिविर दीनदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजादनगर में शुरू हो गया है। पूरे दस साल बाद यह कानपुर में आयोजित किया गया है। आठ अक्टूबर को आरएसएस के संरसंघ चालक मोहन भागवत कानपुर आएंगे। वह नौ और दस को सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उनके आगमन की जानकारी प्रचार …

अमृत विचार, कानपुर। आरएसएस का घोष शिविर दीनदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजादनगर में शुरू हो गया है। पूरे दस साल बाद यह कानपुर में आयोजित किया गया है। आठ अक्टूबर को आरएसएस के संरसंघ चालक मोहन भागवत कानपुर आएंगे। वह नौ और दस को सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उनके आगमन की जानकारी प्रचार प्रमुख डॉक्टर अनुपम ने दी।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष राजेश्वर आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके घोष शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ अखिल भारती सह शारीरिक प्रमुख जगदीश जी, सह व्यवस्थ प्रमुख अनिल जी थे। घोष शिविर में सात हजार वाद्य स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। पूरे साजो-सामान के साथ ये स्वयं सेवक पथ संचलन करेंगे। गुरुवार को वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में दुर्लभ वाद्ययंत्र रखे गए हैं।

इस अवसर पर प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचारक श्रीराम जी, सह प्रांत प्रचारक रमेश जी, प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम जी, सह प्रांत कार्यवाह भवानी भीख, प्रांत शारीरिक प्रमुख ओंकार जी, प्रांत घोष प्रमुख संतोष जी, संपर्क प्रमुख संजीव पाठक, विभाग प्रचार प्रमुख आशीष जी आदि लोग उपस्थित रहे।

इससे पूर्व कानपुर प्रांत में लगने वाले घोष शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। स्वर संगम घोष शिविर में सभी जिम्मेदारों को कार्यभार सौंप दिये गये है। पंडित दीनदयाल विद्यालय में होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के प्रवास पर रहेंगे।

शिविर स्थल पर अस्थाई अस्पताल
शहर और प्रदेश में फैले संक्रमण को देखते हुए शिविर में अस्थाई अस्पताल भी बनाया गया है। जिसमें तीन बड़े कमरों में बेड सुरक्षित रखे गए हैं। इनमें अलग अलग डाक्टर उपस्थित रहेंगे। डाक्टर सौरभ को चिकित्सा व्यवस्था का प्रमुख बनाया गया है। वह शिविर में स्थाई तौर पर प्रवास करेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रान्त प्रचारक श्रीराम, सह प्रान्त प्रचारक रमेश, सह प्रान्त कार्यवाह भवानी भीख सभी का 11 तारीख तक के लिए आवास दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विघालय में करो दिया गया है। प्रान्त के सभी 21 जिलों से घोष शिविर में भाग लेने वाले आ चुके हैं। प्रान्त के सभी जिला एवं विभाग प्रचारक भी शिविर में सम्मिलित होने के लिए आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-आरएसएस प्रमुख के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- जनसंख्या नियंत्रण की कोई जरूरत नहीं

संबंधित समाचार