बहराइच: बाढ़ के पानी में डूबकर बुजुर्ग की मौत, बैराजों से बजा सायरन, बाढ़ को लेकर किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में लगातार हो रही बारिश बाढ़ के रूप में परिवर्तित हो गई है। बैराजो में पानी को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजाया जा रहा है। जिससे लोग सतर्क और सुरक्षित हो जाएं। बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई है। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ …

बहराइच। जिले में लगातार हो रही बारिश बाढ़ के रूप में परिवर्तित हो गई है। बैराजो में पानी को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजाया जा रहा है। जिससे लोग सतर्क और सुरक्षित हो जाएं। बाढ़ के पानी में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई है। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। पानी गावों में भर जाने से हाहाकार मच गया है। जल निकासी की सुविधा न होने से शहर और नगर क्षेत्र के मोहल्ले भी जल भराव से बाढ़ में तब्दील दिख रहे है।

जिले में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते शहर और गांव के मोहल्ले तालाब रूप में शक्ल ले रहे हैं। वहीं मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया है। जरवल रोड, महसी और मिहीपुरवा तहसील में नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बाढ़ के पानी में मोतीपुर के ग्राम पंचायत गौडरिया निवासी चमन (62) पुत्र मथुरा प्रसाद सरयू नदी में डूब गए।

तहसीलदार मोतीपुर डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीण खेत में चारे के लिए गया था। वापस आते समय वह नदी में गिर गया है। टीम को मौके पर भेजा गया है। वही ग्राम पंचायत लौकाही के प्रधान ने बताया कि लौकाही के मजरा भादापुरवा में पानी गांव में लग गया है। जिसके कारण ग्रामीण प्राइमरी स्कूल में आ गए हैं, लौकाही गांव के नीचे रहने वाले सभी घरों में पानी पहुंच गया है। महसी और कैसरगंज तहसील के गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है। प्रभावित लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है।

बैराज का बजा सायरन
गोपिया बैराज में गुरुवार को ही नदी का पानी जलस्तर से अधिक होकर ख़तरे के निशान को पार कर गया था। शुक्रवार सुबह से ही सायरन बज रहा है। लोगों को बाढ़ से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: लोहिया में उपचार न मिलने से बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार